Thursday, August 16, 2018

10 रैसलर्स जिन्होंने लोगों को मौत के घाट उतारा


WWE में जाना एक अलग बात है, और वहाँ कि चमक दमक के साथ टिक पाना एकदम अलग बात। एक दौर आता है जब रैसलर्स एरीना में फैंस के चैंट्स सुनकर ही उत्साहित हो जाते हैं, तो वहीं कुछ इसको लेकर इतने संजीदा हो जाते है कि जिसकी कोई इंतेहा नही।

बदलते वक्त के साथ लोगों की ज़रूरतें बदली, सोच बदली, लेकिन कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी थे जिन्होंने ड्रग्स और एल्कोहल भी लेना शुरू कर दिया था। इस नशे में चूर होकर कुछ हदों को पार कर बैठे तो कुछ ने मर्डर तक कर दिए। आइए आज आपको मिलवाते हैं ऐसे ही 10 रैसलर्स से जो कुछ कर गुजरने की चाह में कुछ सीमाएं ही लांघ गए। 

अकीतोशी साइतो


मित्सुहरु मिसावा जापानी रैसलिंग कम्यूनिटी में एक बड़ा नाम है। वो रिंग में इतने ज़बरदस्त थे कि उनसे मुकाबला करने वाला भी उनकी ताकत देख भौचक्का रह जाता था। इसी वजह से वो 3 बार रैसलर ऑफ द ईयर भी रहे।

वक़्त बीता और ज़बरदस्त मैचेज़ कि वजह से उनको बहुत चोटें आई, और फिर एक वक़्त ऐसा भी आया कि एक मूव भी उन्हें खत्म कर सकता था। वो मूव था साइतो का, जिसने उनकी जान ही ले ली। इसकी वजह से साइतो को कई डेथ थ्रेटस भी आए, क्योंकि लोग ये मानते थे कि उनकी वजह से ही इतने प्यारे रैसलर की मौत हुई है।

ब्रायन माइकल मैक्घी


शायद ही कोई इनके बारे में जानता हो, लेकिन अगर कोई WWE डेवलपमेंट रोस्टर को ध्यान से देख रहा है तो उसको ध्यान होगा कि वो 2010 में WWE द्वारा साइन किए गए थे और 2 साल बाद वहां से विदा कर दिए गए थे। 

वो सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड बियांका को अपने ही अपार्टमेंट में मार दिया था। उनकी गिरफ्तारी भी काफ़ी फिल्मी थी, क्योंकि उन्हें तब पकड़ा गया जब वो गार्ड रेल से टकरा गए थे।

जिमी स्नूका


जिमी स्नूका पर उनकी ही गर्लफ्रैंड के मर्डर का चार्ज लगा था, लेकिन वो कभी साबित ही नही हुआ। जिमी के हिसाब से उनकी गर्लफ्रैंड को साँस लेने में तकलीफ हो रही थी और इससे पहले उन्हें अस्पताल पहुँचाया जाता वो गुज़र चुकी थी। हालांकि पुलिस की तफ्तीश में कुछ और बात सामने आई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया और वो आज एक आज़ाद नागरिक हैं। 

Bruiser Brody


ऐसा माना जाता है कि ब्रूज़र ब्रॉडी कि मौत के पीछे होज़े का हाथ है। एक कहानी के मुताबिक, कई सारे रैसलर्स ने बैकस्टेज इन दोनों के बीच कहासुनी होती देखी थी और उसके बाद ब्रॉडी मृत पाए गए।

इसमें कई रैसलर्स की गवाही हुई लेकिन टोनी एटलस के पहले गवाही देने और बाद में मुकर जाने की वजह से वो बच निकले। अब सच्चाई क्या है ये कोई नही जानता।

ऑक्स बेकर


ऑक्स बेकर शायद इकलौते ऐसे रैसलर है जिनपर ऐसा कोई आरोप नही लगा, लेकिन रिंग में रैसल करते करते उनके दोनों प्रतिद्वंदी हार्ट अटैक से मर गए। पहले थे अल्बर्टो टॉरर्स और दूसरे रे गुंकेल। ऑक्स रैसलिंग बिज़नेस में इसके बावजूद तरक्की करते रहे।

वर्ने गैगने


अपने ज़माने के ज़बरदस्त रैसलर वर्ने कि तुलना ब्रूनो सैमार्टिनो से की जाती थी। वो AWA में रैसलिंग कर चुके हैं। ये वही जगह है, जहाँ से हल्क होगन ने अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में हल्क को वहां से रिलीज़ कर दिया गया। 

एक वक्त के बाद वर्ने को अल्ज़ाइमर्स हो गया और इसी के प्रभाव में उन्होंने अपने रूम मेड नर्स को स्लैम देकर मार दिया। जब उनसे पूछा गया कि ये सब कैसे हुआ तो उन्हें कुछ भी याद नही था। आखिरकार मृतक की फैमिली ने उनकी हालत देखकर उनपर कोई केस दर्ज नही किया।

द ग्रेट खली


APW में अपने दिनों के दौरान खली ब्रायन ओंग के साथ एक मैच लड़ रहे थे और दो फ्लिप्स की वजह से ब्रायन कि मौत हो गई। उनपर कोई केस तो नही हुआ, लेकिन कंपनी ने उन्हें सू कर दिया और बदले में एक मोटा चेक पाया। 

न्यू जैक


ECW के दिनों से एक ज़बरदस्त नाम बन चुके न्यू जैक ने अपने करियर और ज़िन्दगी में कई ऐसे काम किए, जिनकी वजह से वो काफी इनफेमस रहे। उन्होंने एक 17 साल के लड़के को ब्लेड से इस तरह काटा कि रिंग में चारो तरफ सिर्फ खून ही खून रह गया था। वो एक बाउंटी हंटर थे और काफी बदनाम भी। ज़रा सोचिए कि इनके प्रतिद्वंदी की क्या हालत होती होगी?

क्रिस बैन्वा


क्रिस उन चंद रैसलर्स में से है जिनकी इनरिंग एबिलिटी ज़बरदस्त रही है। वो हमेशा ही एक अच्छे रैसलर रहे हैं लेकिन फिर वो दिन आया जब लोगों को ये पता चला कि क्रिस ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी है और फिर सुसाइड कर लिया है। वैसे तो ये सिर्फ अनुमान है, लेकिन इसमें कोई दोराय नही कि ये एक बेहद दुखद घटना थी, है और रहेगी।

स्कॉट हॉल


अपनी ड्रग प्रॉब्लम और अब्यूसिव बचपन की वजह से स्कॉट बड़ी मुश्किलों में रहे। उन्होंने एक आदमी का कत्ल तब किया जब उसने उनपर गन तान दी थी। उनपर वैसे तो कोई केस नही बना क्योंकि ये माना गया कि उन्होंने अपनी आत्मरक्षा में उससे लड़ाई की होगी, और गलती से गोली चल गई।

Wednesday, August 15, 2018

WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस मैच में बॉबी लैश्ले को शामिल करने की 5 वजह


इस हफ्ते हुए मंडे नाइट रॉ में बॉबी लैश्ले के खिलाफ जीत के बाद रोमन रेंस समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने के नंबर 1 कंटेंडर बने। साल 2018 में द बीस्ट और द बिग डॉग दोनों के बीच दो सिंगल्स मैच हो चुके हैं और दोनों मौकों पर ब्रॉक लैसनर की जीत हुई।
साल के अंत तक ब्रॉक लैसनर का UFC में जाना पक्का है और उसके पहले दर्शक बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर को एक बार आमने-सामने देखना चाहते थे। लेकिन रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद वो अपना मौका गंवा चुके है लेकिन क्या उनके इस मैच में जुड़ने की कोई संभावना है?
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 बातों का जिक्र करेंगे जिसे देखकर हम कह सकते हैं कि बॉबी लैश्ले भी इस खिताबी मैच का हिस्सा बन सकते हैं।

#5 रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले 1-1 की बराबरी पर हैं


मंडे नाइट रॉ में बॉबी लैश्ले के खिलाफ जीत के बाद रोमन रेंस समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने के नंबर 1 कंटेंडर बने। ये इस साल उनका तीसरा मौका होगा लेकिन यहां कहीं न कहीं बॉबी लैश्ले के साथ अन्याय हुआ।
एक्सट्रीम रुलस पीपीवी में हुई भिड़ंत में बॉबी लैश्ले ने रोमन रेंस को साफ तौर से हरा दिया था और सभी इसे यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए अनऑफिशियल #1 कंटेंडर मैच समझ रहे थे। जिसका विजेता समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को चुनौती देगा।
हालांकि एक्सट्रीम रुल्स में इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन बॉबी लैश्ले के साथ ये सही नहीं हुआ। लैश्ले और रेंस दोनों एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच जीत चुके हैं और इसलिए बॉबी लैश्ले को इस मैच में जोड़कर ट्रिपल थ्रैट मैच किया जा सकता है।

#4 दर्शकों को ब्रॉक लैसनर बनाम रोमन रेंस का मैच पसंद नहीं आएगा


अप्रैल से लेकर जून तक रोमन रेंस तीन पीपीवी का हिस्सा थे और तीनों में दर्शकों के चैंट्स ज्यादा सुनाई दिए। वहां दर्शकों ने "डिलीट", "बोर", "सीएम पंक" और "NXT" जैसे चैंट्स करने शुरू कर दिए। फिर रैसलमेनिया 34 के मेन इवेंट तक दर्शक अपने ग़ुस्से को काबू में रखे रहें क्योंकि अधिकतर को ऐसा लग रहा था कि यहां रोमन रेंस चैंपियन बन जाएंगे।
इसके बाद वापस जब रोमन रेंस ब्रुकलिन के दर्शकों के सामने रिंग में उतरें, तब उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया। लेकिन अगर उसमें उनकी जगह बॉबी लैश्ले होते तो शायद उनके साथ ऐसा कुछ नहीं होता।

#3 लैश्ले और लैसनर को आमने-सामने देखने का ये आखिरी मौका हो सकता है


बॉबी लैश्ले ने WWE में वापसी के बाद एक बात साफ कर दी थी कि यहां उनके केवल दो ड्रीम मैच हैं, पहले रोमन रेंस के खिलाफ तो वहीं दूसरा ब्रॉक लैसनर के खिलाफ।
लैश्ले को हमने दो बार रोमन रेंस के खिलाफ लड़ते देख लिया है लेकिन अबतक वो ब्रॉक लैसनर के आमने-सामने नहीं हुए। 2019 तक लैसनर UFC का हिस्सा बन जाएंगे तब शायद लैश्ले और ढेरों दर्शकों का ये ड्रीम मैच पूरा न हो पाए।

#2 बॉबी लैश्ले के पास दूसरा कोई मैच नहीं बचा


अप्रैल के महीने में कंपनी में वापसी करने के बाद बॉबी लैश्ले का सामना केविन ओवंस, सैमी जेन और रोमन रेंस से हो चुका है। लेकिन इन तीनों फिउड के बाद उनके पास समरस्लैम के लिए कोई विरोधी नहीं है।

एक्सट्रीम रुल्स और मंडे नाइट रॉ में इतना शानदार काम करने के बाद अगर समरस्लैम में बैरन कॉर्बिन या फिर इलायस के खिलाफ उनका फिउड होगा तो इससे काफी निराश होगी। समरस्लैम के पहले अभी भी मंडे नाइट रॉ के तीन एपिसोड बाकी है जिसमें लैश्ले के लिए कोई न कोई फिउड तैयार की जा सकती है लेकिन उन्हें खिताबी मैच से दूर रखना दुखद होगा।

#1 WWE अक्सर बदलाव करती रहती है


याद है ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल में क्रिस जैरिको बनाम द अंडरटेकर के बीच होने वाला कास्केट मैच? या फिर एक्सट्रीम रुल्स में ब्रॉक लैसनर के यूनिवर्सल चैंपियनशिप को चुनौती देने के लिए होने वाले मैच में बदलाव। 

ये केवल दो उदहारण है जहां WWE ने अपनी बुकिंग में आखिरी समय पर बदलाव किए हों। कई बड़े मैचेस में भी WWE ने इस तरह के कई बदलाव किए हैं और आखिरी मौके पर वापस इसे बदला भी जा सकता है।

डीन एम्ब्रोज की WWE में वापसी के बाद फैंस की ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं



(रॉलिंस और एम्ब्रोज ने ड्रू और डॉल्फ को मारा। एम्ब्रोज ने ड्रू को डर्डी डीड्स दिया। फिर डीन ने सैथ को कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहा। शील्ड के फर्स्ट बंप के साथ रॉ खत्म हुई। ?


(डीन एम्ब्रोज तुम्हारा स्वागत है।)

(देखो कौन आया, डीन की वापसी हो चुकी हैं। )

(डीन पूरे नए अंदाज में आए हैं)

(डीन एम्ब्रोज अच्छे लग रहे थे। छोटे बाल जबरदस्त है और फोकस दिख रहे रैं। )

(नए लुक में डीन एम्ब्रोज ने रॉ को नई सांसे दी है, अब डीन पूरी तरह से लूनाटिक लग रहे है। )

(डीन का हायर स्टाइल अच्छा है)

(हां, डीन की वापसी हुई है और नए लुक में आए हैं। )

(रैने यंग और डीन एम्ब्रोज ने पूरा शो अपने नाम किया। )

(खुशी है कि डीन एम्ब्रोज वापस आ गए )

(डीन एम्ब्रोज आपकी वापसी का स्वागत है।)

(समरस्लैम के बाद शील्ड का रीयूनियन होना चाहिए क्योंकि अब तो डीन भी एक्शन में लौट आए है।)

(रॉ काफी शानदार थी और डीन की वापसी जबरदस्त )

WWE SummerSlam 2018: भारत में कब, कितने बजे और किस चैनल पर आएगा


WWE समरस्लैम की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। समरस्लैम को WWE के सबसे बड़े पीपीवी में गिना जाता है और अब फैंस का इंतजार खत्म होने ही वाला है। फैंस को समरस्लैम में कई सारे तगड़े मैच देखने को मिलेंगे।

WWE समरस्लैम पीपीवी कब और कहां होगा ?


समरस्लैम पीपीवी इवेंट न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में होगा। ये डुअल ब्रैंड पीपीवी है, जिसका मतलब है कि इसमें दोनो रोस्टर (रॉ और स्मैकडाउन) के सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे। इस इवेंट का आयोजन अमेरिका में 19 अगस्त और भारत में 20 अगस्त को होगा।

समरस्लैम पीपीवी कितने बजे और किस चैनल पर लाइव आएगा ?


भारत में समरस्लैम पीपीवी का टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। 20 अगस्त सुबह 2.30 बजे से समरस्लैम का किक ऑफ शो शुरु होगा। वहीं साढ़े 4 बजे से मेन शो आएगा।

20 अगस्त, 2018: सुबह 4:30 से Sony Ten 1/Ten 1 HD पर इंग्लिश में लाइव (किकऑफ शो- 2:30 बजे से) 

20 अगस्त, 2018: सुबह 4:30 Sony Ten 3/Ten 3 HD पर हिंदी में लाइव (किकऑफ शो- 2:30 बजे से)

टीवी के अलावा समरस्लैम पीपीवी को ऑनलाइन कहां देखा जा सकता है ?


समरस्लैम भारत में लाइव दिखाया जाएगा। जो भी लोग किसी भी कारण से टीवी पर लाइव नहीं देख पाएंगे, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब कर शो का फुल HD क्वालिटी में आनंद ले पाएंगे। WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब करने पर आपको 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा। इसके अलावा फैंस JIO TV की ऐप पर जाकर भी शो को सुबह से लाइव देख पाएंगे।

स्पोर्ट्सकीड़ा की टीम समरस्लैम की लाइव कमेंट्री अपने फैंस के लिए लेकर आएगी, जहां आप शो से जुड़ी पल-पल की जानकारी और तकनीकी पहलूओं को आसान भाषा में समझ पाएंगे।

WWE समरस्लैम में होने वाले मैचों की पूरी लिस्ट


ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप)

एलेक्सा ब्लिस vs रोंडा राउज़ी (WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप)

ब्रॉन स्ट्रोमैन vs केविन ओवंस

डॉल्फ जिगलर vs सैथ रॉलिंस (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप)

सैड्रिक एलैक्जेंडर vs ड्रू गुलक (WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप)

फिन बैलर vs बैरन कॉर्बिन

एजे स्टाइल्स vs समोआ जो (WWE चैंपियनशिप मैच)

कार्मेला vs बैकी लिंच vs शार्लेट फ्लेयर (WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच)

डेनियल ब्रायन vs द मिज़

नाकामुरा Vs जैफ हार्डी (WWE US चैंपियनशिप मैच)

द ब्लजिन ब्रदर्स vs न्यू डे (स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

रुसेव, लाना VS एंड्राडे सिएन अल्मास, जैलिना

द बी टीम VS द रिवाइवल (रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

जॉन सीना की WWE वापसी और उनके अगले प्रतिद्वंदियों की घोषणा



जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हैं। सीना अब रिंग से कहीं ज्यादा फिल्मों और एक्टिंग के कामों में व्यस्त हैं। 16 बार के पूर्व WWE चैंपियन आखिरी बार रिंग में अप्रैल महीने के आखिर में नजर आए थे, जब उनका सामना सऊदी अरब में ट्रिपल एच के खिलाफ हुआ था। इस मैच को सीना ने अपने नाम किया था।

WWE ने जॉन सीना के आने वाले मैच और प्रतिद्वंदियों का एलान कर दिया है। काफी समय पहले हमने आपको जानकारी दी थी कि जॉन सीना 1 सितंबर को चीन के शंघाई में होने वाले लाइव इवेंट में नजर आएंगे। जॉन सीना 6 मैन टैग टीम मैच का हिस्सा होंगे, जिसमें वो बॉबी लैश्ले और फिन बैलर के साथ मिलकर कॉन्स्टेबल बैरन कॉर्बिन, जिंदर महल और इलायस के खिलाफ मैच लड़ेंगे। इस इवेंट की सबसे खास बात ये है कि यहां जॉन सीना एक नए मूव का डैब्यू कराएंगे। फिलहाल किसी को भी जानकारी नहीं है कि जॉन सीना का ये मूव किस तरह का होगा।

शंघाई में होने वाले लाइव इवेंट का अब तक का मैच कार्ड
रोमन रेंस vs ब्रॉन स्ट्रोमैन

रोंडा राउज़ी vs एलेक्सा ब्लिस (रॉ विमेंस चैंपियनशिप)
सैथ रॉलिंस vs डॉल्फ जिगलर (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप)

एंबर मून, नटालिया, नाया जैक्स vs द रायट स्क्वॉड 

टाइटस वर्ल्डवाइट vs द रिवाइवल

सैड्रिक एलैक्जेंडर vs ड्रू गुलक (WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप)

इन मैचों के अलावा बेली, साशा बैंक्स, मिकी जेम्स, ब्रे वायट, बॉबी रूड, बो डैलस, कर्टिस एक्सल जैसे सुपरस्टार को भी एडवर्टाइज़ किया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में एलान किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होने वाले WWE सुपर शो-डाउन के लिए जॉन सीना और केविन ओवंस के मैच की घोषणा की गई है। WWE का ये बड़ा इवेंट 6 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

क्या WWE का हिस्सा बनने वाला है 'दुनिया का सबसे शक्तिशाली अादमी'?


पूर्व WWE सुपरस्टार और UFC लैजेंड कैन शैमरॉक ने ट्विटर के जरिए बताया कि वो आने वाले समय में जल्द ही एक बड़ा एलान करने वाले हैं। उनके द्वारा किए गए रहस्यमयी ट्वीट के बाद कयास लगने शुरु हो गए हैं कि कैन क्या घोषणा करने वाले हैं। क्या ये शैमरॉक की WWE वापसी का संकेत है ?

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा है कि या तो कैन शैमरॉक MMA में वापसी या फिर WWE में आने को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। दरअसल खुद कैन शैमरॉक WWE में आने की पहले भी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वो कह चुके हैं कि जब रैसलिंग से जुड़े पुराने रैसलरों की कंपनी में वापसी हो सकती है तो उनकी क्यों नहीं।

ABC न्यूज ने कैन शैमरॉक को 'दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी' की संज्ञा दी थी, जोकि बाद में उनका निकनेम बन गया। शैमरॉक UFC इतिहास के सबसे महान फाइटरों में से एक गिने जाते हैं। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में नाम कमाने के अलावा WWE में भी कई सारे खिताब अपने नाम किए। वो UFC हॉल ऑफ फेम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

शैमरॉक ने फरवरी ने WWF में 1997 में मंडे नाइट रॉ पर अपना डैब्यू किया। उन्होंने रैसलमेनिया 13 के दौरान स्टीव ऑस्टिन और ब्रेट हार्ट के बीच हुई I Quit मैच में रैफरी की भूमिका अदा की। रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ में उन्होंने पहली बार अपना WWF मैच लड़ा और आसानी से उस मैच में जीत हासिल की।

1997 के दौरान वो वेडर, ब्रेट हार्ट और हार्ट फाउंडेशन के साथ दुश्मनी में नजर आए। उनकी दुश्मनी द रॉक के साथ भी रही। जून 1998 में शैमरॉक ने किंग ऑफ द रिंग में हिस्सा लिया और मार्क हैनरी, कामा और द रॉक जैसे सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करके टूर्नामेंट अपने नाम किया।
54 साल के शैमरॉक ने अपने MMA करियर में कुल मिलाकर 47 फाइट्स लड़ी, जिसमें से उन्हें 28 में जीत और 17 में हार का सामना करना पड़ा। शैमरॉक ने एक बार इंटरव्यू के दौरान ब्रॉक लैसनर पर तंज कसते हुए कहा था कि वो लैसनर को आसानी से हरा सकते हैं।

Monday, August 13, 2018

WWE ने कल होने वाली Raw के लिए एक बड़े सैगमेंट का एलान किया


समरस्लैम को अब बस एक हफ्ता बांकी है। रैसलमेनिया के बाद WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट 19 अगस्त को होगा। इससे पहले रॉ और स्मैकडाउन का अंतिम शो होगा। कल होने वाली रॉ के लिए इससे पहले ही एक बड़े सैगमेंट का एलान कर दिया है।

WWE.COM के अनुसार रॉ में सैथ रॉलिंस और जिगलर के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट साइऩ होगा। इस सैगमेंट का हिस्सा मैकइंटायर भी होंगे। रॉ का ये शो काफी धमाकेदार होगा। क्योंकि इसके बाद फिर समरस्लैम पीपीवी होगा। इस शो में कई और बिल्डअप देखने को मिल सकते हैं।


रैने यंग इस हफ्ते इतिहास रचेंगी। वो रॉ में पहली विमेंस होंगी जो कमेंट्री बॉक्स में बैठेंगी। इसके अलावा ट्रिपल थ्रैट मैच रॉ टैग टीम चैंपियनशिप के लिए भी होगा। सैथ रॉलिंस और जिगलर अपने मैच को ऑफिशियल करने के लिए सामने आएंगे। हालांकि इसकी जरूरत नहीं थी लेकिन ये दोनों सुपरस्टार्स का पिछले कई दिनों से बढ़िया फ्यूड चल रहा है। मैकइंटायर इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा स्कॉटमैन रिंग के चारों तरफ रहेंगे। जो कि जिगलर के बॉडीगार्ड की भूमिका में रहेंगे। मैकइंटायर का यहां बड़ा रोल हो सकता है।

WWE SummerSlam 2018: यूनिवर्सल टाइटल जीतने की स्थिति में रोमन रेंस के लिए 5 बड़ी दुश्मनियां


अगले हफ्ते, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सल टाइटल के लिए तीसरी बार लड़ने वाले हैं। लैसनर ने रेंस को रैसलमेनिया और फिर उसके कुछ हफ़्तों बाद ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल में हराया था।

ब्रॉक लैसनर के चैंपियन होते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को काफी नुकसान हुआ है। अब एक नए चैंपियन की मौजूदगी से कई सुपरस्टार्स को मेन इवेंट टैलेंट बनने में मदद मिलेगी। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आइए जानते हैं रोमन रेंस के लिए पांच दुश्मनियां जिनमें वह यूनिवर्सल टाइटल जीतने के बाद शामिल हो सकते हैं। 

#1 केविन ओवंस


समरस्लैम में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ मनी इन द बैंक के लिए लड़ने वाले हैं और अगर वह इस टाइटल को जीतते हैं तो पूरी संभावना है कि वह ब्रुकलिन से दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप लेकर बाहर आएंगे। अगर वह रेंस पर ब्रीफ़केस को कैश-इन करते हैं तो इससे आने वाले कुछ महीनों में यह दो सुपरस्टार्स लड़ते हुए जरूर देखेंगे।

इस थ्योरी को यह तथ्य और भी मजबूत बना देता है कि WWE ने हाल ही में रोमन रेंस बनाम केविन ओवंस को हैल इन के सैल के लिए एडवर्टाइज भी किया था।

#2 ब्रॉन स्ट्रोमैन


साल 2017 में इन दोनों की दुश्मनी को सभी ने बेहद पसंद किया था। इन दोनों ने काफी अच्छे मुकाबले दिए और इस दुश्मनी से ब्रॉन को रॉ का बड़ा स्टार बनने में मदद हुई। 

ब्रॉन इस समय मनी इन द बैंक ब्रीफकेस लेकर घूम रहे हैं और मान लेते हैं कि वह उसे समरस्लैम में नहीं हारने वाले। अब वह उसे रोमन रेंस पर कैश-इन कर सकते हैं। इससे हमें एक बार फिर इन दोनों के बीच शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

#3 बॉबी लैश्ले


रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले ने एक दूसरे के ऊपर 1-1 बार जीत दर्ज की है और अब इन दोनों के बीच एक और मैच होना चाहिए। लैश्ले ने शानदार तरीके से एक्सट्रीम रूल्स पे-पर-व्यू के दौरान रेंस को हराया और 2 हफ्ते बाद रॉ में एक बार फिर इन दोनों का सामना हुआ जिसमें रेंस ने जीत दर्ज की। 

विंस मैकमैहन को बड़े रैसलर्स काफी पसंद आते हैं और रेंस और लैश्ले को एक साथ यूनिवर्सल टाइटल के लिए लड़ाने से फैंस काफी खुश होंगे।

#4 सैथ रॉलिंस


रॉलिन्स साल 2018 के सबसे शानदार रैसलर में से एक हैं और अगर वह मंडे नाइट रॉ में मेन इवेंट टाइटल सीन में वापस आते हैं तो फैंस काफी खुश होंगे। अफवाह घूम रही थी कि रॉलिन्स समरस्लैम में लैसनर का सामना करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

वह इस समय डॉल्फ जिगलर के साथ दुश्मनी में हैं और अगर समरस्लैम में इनकी हार होती है तो शायद इनकी दुश्मनी यही खत्म हो जाएगी। रेंस और रॉलिन्स दोनों एक फेस रैसलर हैं और WWE इन दोनों का इस्तेमाल करके काफी अच्छी तरीके से मैच करवा सकती है।

#5 डीन एम्ब्रोज


काफी समय से अफवाह आ रही है कि एम्ब्रोज जल्द ही WWE में अपनी वापसी करने वाले हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि WWE इन्हें समरस्लैम तक रोक कर रख रही है। समरस्लैम के बाद वाली रॉ में एंब्रोज की वापसी से WWE की रेटिंग्स काफी ज्यादा बढ़ेंगी और फैंस को लग रहा है कि एम्ब्रोज, रॉलिन्स के खिलाफ अपना हील टर्न करेंगे। 

लेकिन अगर वह उनकी जगह रेंस के खिलाफ अपना हील टर्न करते हैं तो इससे एक अच्छा ट्विस्ट बन जाएगा। रॉलिन्स और एंब्रोज ने पहले भी दुश्मनी की है लेकिन एम्ब्रोज और रेंस के बीच कभी ऐसी चीज़ नहीं हुई है। अगर इनकी दुश्मनी होती है तो यह देखने के लिए कुछ नया होगा।

SummerSlam 2018 के 3 मुकाबले जिन्हें लैसनर बनाम रेंस की जगह मेन इवेंट में होना चाहिए


WWE का समरस्लैम पे-पर-व्यू 19 अगस्त 2018 को बार्कलेज सेंटर, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में होने वाला है। यह समरस्लैम का 31वां संस्करण होगा। समरस्लैम के लिए अब तक कुल 11 मुकाबले बुक किए जा चुके हैं और आने वाले एपिसोड में कुछ और मुकाबले शामिल हो सकते हैं।

अफवाहों के अनुसार रोमन रेंस बनाम ब्रॉक लैसनर का मुकाबला इस पे-पर-व्यू को हैडलाइन करेगा। यह मुकाबला ब्रॉक लैसनर का आखिरी मुकाबला हो सकता है जिसके बाद वह UFC में चले जाएंगे लेकिन सिर्फ यही मुकाबला नहीं है जो कि इस इवेंट को हैडलाइन करने के लायक है। 

आइए जानते हैं ऐसे 3 मुकाबलों के बारे में जो लैसनर बनाम रेंस के जगह समरस्लैम को हैडलाइन कर सकते हैं।

#3 डेनियल ब्रायन बनाम द मिज़


डेनियल ब्रायन बनाम द मिज़ की दुश्मनी काफी लंबे समय से दिखाई जा रही है। इन दोनों की दुश्मनी में वो काबिलियत है कि यह WWE की सबसे शानदार दुश्मनी बन जाये। द मिज़ NXT के दिनों में डेनियल ब्रायन के मेंटर भी थे।

ब्रायन ने अगस्त 26, 2016 के टॉकिंग स्मैक में यह कहा है कि उन्हें द मिज़ के रैसलिंग करने का तरीका पसंद नहीं आता है। यहीं से इन दोनों की दुश्मनी शुरू हो गयी। उस समय ब्रायन स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर थे और उन्हें WWE के डॉक्टर्स ने लड़ने के लिए क्लियर नहीं किया था। अब वह रिंग में वापस आ चुके और इनका मैच मिज़ के साथ समरस्लैम में होगा।

दोनो क्राउड के पसंदीदा हैं और शो का अंत इस मैच से कराना बुरा नहीं होगा।

#2 रोंडा राउजी बनाम एलेक्सा ब्लिस


रोंडा राउजी ने अपना डेब्यू रैसलमेनिया 31 में किया था। स्टैफनी से थप्पड़ खाने के बाद द रॉक इन्हें रिंग के अंदर लेकर आए थे ताकि यह दोनों मिलकर स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच को सबक सिखा सकें। उसके बाद से ही WWE फैंस रिंग के अंदर इनका मैच देखना चाहते थे। आखिरकार रैसलमेनिया 34 में इन्होंने रॉ के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल के साथ मिलकर ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन के खिलाफ एक मिक्स्ड टैग टीम मैच दिया।

बाद में राउजी को रॉ की विमेंस चैंपियनशिप के लिए इन्हें एक मौका दिया गया जहां पर एलेक्सा ब्लिस के कारण वह चैंपियन नहीं बन सकीं। अब इन दोनों का सामना समरस्लैम में होगा और अबतक इनकी दुश्मनी अच्छी चल रही है। इस साल WWE का पहला विमेंस पीपीवी भी होने वाला है और समरस्लैम को इनके मैच के साथ खत्म कराना WWE के लिए अच्छा हो सकता है।

#1 एजे स्टाइल्स बनाम समोआ जो


\एजे स्टाइल्स 276 दिनों से WWE चैंपियन हैं और इस बार वह समरस्लैम में अपने टाइटल को समोआ जो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रिंग के बाहर स्टाइल्स और जो एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। वह TNA के दिनों में एक साथ काम करते थे और रिंग के अंदर इन दोनों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी थी।

दोनों असल जिंदगी में काफी करीबी दोस्त भी हैं। जब से दोनों सुपरस्टार्स ने WWE को साइन किया है, फैंस इस ड्रीम मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों रैसलर दिन के अंदर काफी अच्छा काम करते हैं और इनकी माइक स्किल्स भी अच्छी है।दोनों फेस और हील का किरदार अच्छे से निभा सकते हैं। इस कारण यह मैच समरस्लैम 2018 को हैडलाइन कर सकता है।

WWE Live Event रिजल्ट्स, साउथ कैरोलीना, 12 अगस्त 2018: स्टाइल्स की रोमांचक जीत


स्मैकडाउन का लाइव इवेंट साउथ कैरोलीना में हुआ। इस शो में ब्लू ब्रांड के एजे स्टाइल्स , समोआ जो , शार्लेट, बेकी लिंच ,जैफ हार्डी और शिंस्के नाकामुर जैसे बड़े स्टार्स मौजूद थे। कुल 8 मुकाबले देखने को मिले जबकि तीन चैंपियनशिप मुकाबले फैंस के लिए बुक किए गए ।

नजर डालते हैं  स्मैकडाउन के लाइव इवेंट में हुए मुकाबले के परिणामों पर-

यूएस चैंपियनशिप मैच में शिंस्के नाकामुरा ने जैफ हार्डी को हराकर अपने खिताब को डिफेंड किया।

द आइकोनिक्स के दखल देने के कारण असुका ने डिसक्वालिफिकेशन से कार्मेला को हरा दिया।

असुका, बैकी लिंच और शार्लेट ने स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन कार्मेला और द आइकोनिक्स को मात दी।

द न्यू डे ने द बार (शेमस-सिजेरो)

रुसेव और लाना ने अल्मास और जैलिना वैग पर जीत दर्ज की।

स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन ब्लजिन ब्रदर्स ने कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज को मात देकर अपने खिताब को डिफेंड किया।

शेल्टन बेंजामिन और टाय डिलिंजर का मैच हुआ लेकिन डिलिंजर को मुकाबले के दौरान गंभीर चोट लगी, इसके कारण मैच को रोका गया।  कुछ वक्त बाद मैच शुरु हुआ और बेंजामिन ने काउंट आउट से ये मुकाबला अपने नाम किया।

TNA के पुराने दुश्मन एजे स्टाइल्स और समोआ जो के बीच खिताब के लिए मैच हुआ। इस मैच को स्टाइल्स ने जीतकर अपने टाइटल को डिफेंड किया। अब इन दोनों का मैच समरस्लैम में होगा।

डीन एम्ब्रोज की वापसी के 5 तरीके

डीन एम्ब्रोज की वापसी के 5 तरीके

पूर्व WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ एक लम्बे समय से टीवी से दूर हैं। 2017 में द शील्ड के इस सदस्य को चोट लग गयी थी और तब से दर्शक उनकी वापसी की राह देख रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार डीन एम्ब्रोज़ इस साल के समरस्लैम में वापसी कर सकते हैं। अगर ये सच हुआ तो हमे समरस्लैम में एम्ब्रोज़ की वापसी पर दर्शकों द्वारा जोरदार प्रतिक्रिया देखने मिल सकती है।
डीन एम्ब्रोज़ WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार है लेकिन चोटिल होने के बाद से उनकी चमक फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। 2017 में रॉ में वापसी करने के बाद डीन एम्ब्रोज़ खिताबी मैच से दूर रहे और वहीं शील्ड रीयूनियन भी फीका रहा। इस बार उनकी वापसी धमाकेदार रहेगी और यहां पर हम उनके संभावित विरोधी के बारे में चर्चा करेंगे।


#1 सैथ रॉलिंस पर हमला


डीन एम्ब्रोज़ की वापसी को लेकर सबसे रोचक कहानी ये सुनी जा रही है कि वो लौटकर अपने शील्ड भाई और पूर्व टैग टीम पार्टनर सैथ रॉलिंस पर हमला कर देंगे। एक साल पहले समरस्लैम में एम्ब्रोज़ और रॉलिंस एक हुए थे और तब से खबरें है कि एम्ब्रोज़, रॉलिंस पर टर्न करेंगे और फिर दोनों की भिड़ंत समरस्लैम पर होगी।
इसके पहले भी दोनों आपस मे भीड़ चुके हैं लेकिन इस भिड़ंत की बात कुछ और होती क्योंकि यहां दोनों के हील और फेस रूप बदलें होते। समरस्लैम में रॉलिंस का सामना ज़िगलर से IC चैंपियनशिप के लिए होगा और उनकी जीत के बाद अगर एम्ब्रोज़ वापसी करते हुए उनपर टर्न होते हैं तो शो का रोमांच बढ़ जाएगा।

#2 यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस से भिड़ंत


शील्ड भाईयों के बीच हमने अब तक केवल एक फिउड नहीं देखी वो है रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ के बीच। वैसे साल 2015 के सर्वाइवर सीरीज में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में दोनों एक बार भिड़ चुके हैं।
समरस्लैम में रोमन रेंस किसी तरह ब्रॉक लैसनर को हरा देंगे और उसके बाद लैसनर शो का हिस्सा नहीं होंगे जिसके बाद रोमन रेंस को नए फिउड की ज़रूरत पड़ेगी। दर्शक वहां रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉन स्ट्रोमैन या फिर केविन ओवंस की उम्मीद कर रहे होंगे लेकिन वहां डीन एम्ब्रोज़ की एंट्री पर सब बेहद हैरान होंगे।

#3 सैथ रॉलिंस को बचाने


पिछले कुछ महीनों से एम्ब्रोज़ की हील रूप में वापसी की खबरें इतनी सुनाई दे रही है कि दर्शकों को इसपर लगभग विश्वास हो चुका है। हालांकि एक समय पर सैथ रॉलिंस के खिलाफ डीन एम्ब्रोज़ के हील टर्न और फिर रैसलमेनिया में दोनों के भिड़ंत की खबरें थी लेकिन अब उस प्लान में बदलाव हो सकता है। फेस रूप में एम्ब्रोज़ फायदेमंद है और WWE शायद ही इसमें बदलाव करे।
2015 में दर्शक सैथ रॉलिंस की फेस रूप में वापसी की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्होंने लौटकर रोमन रेंस को पैडिग्री दे दी जिसपर सब हैरान रह गए। समरस्लैम में सैथ रॉलिंस का सामना डॉल्फ ज़िगलर से होगा जिनके साथ ड्रू मैकइंटायर भी होंगे।
इसलिए संभावना है कि मैच के बाद दोनों सैथ रॉलिंस पर हमला कर देंगे। वहां पर डीन एम्ब्रोज़ अगर रॉलिंस को बचाने पहुंच जाते हैं तो उसपर दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया देखने मिलेगी। इसके बाद दोनों इक्कठे रॉ टैग टीम चैंपियनशिप की ओर बढ़ सकते हैं।

#4 स्मैकडाउन लाइव में वापसी


अगर WWE डीन एम्ब्रोज़ को बिल्कुल नए रूप में लेकर आना चाहती है तो उनकी वापसी स्मैकडाउन लाइव ब्रैंड में करवा सकती है। रॉ ब्रैंड में एम्ब्रोज़ लगभग सभी टॉप स्टार्स से लड़ चुके हैं और इसलिए हील रूप में वो स्मैकडाउन में बेहद अच्छा काम कर सकते हैं।
शिंस्के नाकामुरा, एंड्राडे "सिएन" अल्मास और समोआ जो के खिलाफ एम्ब्रोज़ को देखना बेहद दिलचस्प होगा और उनका किरदार मौजूदा स्मैकडाउन लाइव रोस्टर में सूट करेगा। इस तरह से दर्शकों को एम्ब्रोज़ को नए रूप में और नए शो में देखने का मौका मिलेगा।

#5 शील्ड रीयूनियन


हम सब जानते है कि एक बार विंस मैकमैहन कुछ करने की ठान लेते है तो उसे कर के ही छोड़ते हैं। उसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। पिछले साल शील्ड रीयूनियन को लेकर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही और किस्मत से ये चाल काम कर गयी। 

हालांकि बाद में स्थिति बदली और शील्ड अपना मोमेंटम खोते गयी। लेकिन आने वाले समरस्लैम में कंपनी एक बार फिर शील्ड रीयूनियन की ओर बढ़ सकती है। हो सकता है इसके बाद WWE रैसलमेनिया 35 में शील्ड के तीनों सदस्यों के साथ ट्रिपल थ्रैट मैच करवा दे।