Sunday, August 12, 2018

WWE के रेसलरों और शेर के बीच मुकाबला कभी देखा है, देखें-कौन पड़ा भारी

तीन साल के शेर के सामने तीन-तीन रेसलर भी कुछ नहीं कर सके और आखिरकार 

उनको मुकाबला छोड़ना पड़ गया. 

अगर शेर का मुकाबला किसी भारी भरकम शक्तिशाली रेसलर से हो तो कौन जीतेगा? यह बात सोचकर आपको हिंदी फिल्म का सीन याद आ जाएगा जिसमें हीरो अकेले ही शेर या चीते को गिरा देते हैं. लेकिन वास्तविक जिंदगी में ऐसा नहीं है. तीन साल के शेर के सामने तीन-तीन रेसलर भी कुछ नहीं कर सके और आखिरकार उनको मुकाबला छोड़ना पड़ गया.

टेक्सास के जू में शेर और इन पहलवानों के बीच रस्साकसी करवाई गई थी. इस पूरी रस्साकसी का एक वीडियो भी ट्विटर पर डाला गया है. आप देख सकते हैं कि तीन-तीन रेसलर मिलकर भी शेर को एक कदम आगे टस से मस नहीं कर पाये. 



No comments:

Post a Comment